छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम: रायपुर एयरपोर्ट पर एबोला अलर्ट, यात्रियों की सख्त जांच शुरू
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। रायपुर एयरपोर्ट पर संभावित एबोला संक्रमण के खतरे को देखते हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग कड़ी कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती की है, जो पूरी निगरानी व्यवस्था संभालेगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच को बढ़ा दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है।

