किसानों से खाद की ज्यादा कीमत वसूलने पर प्रशासन सख्त, बिलाईगढ़ में कृषि केंद्र सिल

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले में खाद वितरण को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किसानों से निर्धारित दर से कई गुना अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत मिलने के बाद बिलाईगढ़ क्षेत्र में एक कृषि केंद्र पर छापामार कार्रवाई की गई। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर प्रशासन ने दुकान को तत्काल सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि किसानों को सरकारी दर पर मिलने वाली यूरिया खाद ऊंचे दामों में बेची जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड और बिक्री व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई।

निरीक्षण में सामने आया कि सरकारी सब्सिडी वाली यूरिया खाद, जिसकी निर्धारित कीमत करीब 266 रुपये प्रति बोरी है, उसे किसानों को कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। प्रशासन ने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए मौके पर ही दुकान को सील करने के निर्देश दिए

कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक दस्तावेज जब्त किए और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि किसानों के साथ किसी भी तरह की कालाबाजारी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि खाद खरीदते समय निर्धारित सरकारी दर और रसीद की जानकारी जरूर लें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

{"prefetch":[{"source":"document","where":{"and":[{"href_matches":"/*"},{"not":{"href_matches":["/wp-*.php","/wp-admin/*","/wp-content/uploads/*","/wp-content/*","/wp-content/plugins/*","/wp-content/themes/newsup/*","/*\\?(.+)"]}},{"not":{"selector_matches":"a[rel~=\"nofollow\"]"}},{"not":{"selector_matches":".no-prefetch, .no-prefetch a"}}]},"eagerness":"conservative"}]}