अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को पीले रेशमी वस्त्र और सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया।

सुबह मंगला आरती के बाद हजारों भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है।

अयोध्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि रामलला के दर्शन से मन को असीम शांति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *