प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 देशों के दौरे से लौटने के बाद आज शाम 4 बजे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा होगी। सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
