उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार कर भस्म से आरती की गई।
सुबह 4 बजे से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मान्यता है कि महाकाल की भस्म आरती के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामना पूरी होती है।
मंदिर समिति के अनुसार सावन माह में यहां रोज लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भस्म आरती देखने के लिए देश-विदेश से भक्त आते हैं।
