Big Breaking : बीजेपी अध्यक्ष ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा , तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल
नई दिल्ली/चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे K. Annamalai का इस्तीफा पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin द्वारा इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अन्नामलाई के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पार्टी की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद इन चर्चाओं को बल मिला है। बताया जा रहा है कि अन्नामलाई जल्द ही अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सार्वजनिक रूप से बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार में अन्नामलाई की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अन्नामलाई ने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए आक्रामक राजनीतिक अभियान चलाए थे और युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई के इस फैसले का असर आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति पर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजर उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई है।

