मौसम ने बदली करवट: 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान 19 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।  

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।  

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन विभाग ने तेज हवाओं और खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।  

इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में इसकी रफ्तार अपेक्षा से धीमी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *