बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म , खूबसूरत जोड़ी के घर गुंजी किलकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म , खूबसूरत जोड़ी के घर गुंजी किलकारी

मुंबई : गणेश चतुर्थी के अगले दिन बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के घर बिटिया ने जन्म लिया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर पर बेबी गर्ल की किलकारी गूंजी हैं। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी ज्यादा खुश है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में जाते हुए भी देखा गया था.

दीपिका पादुकोण डिलीवरी से पहले 6 सितंबर को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले बप्पा का आशीर्वाद लिया था , दोनों को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया था.

 

Leave a Comment

Read More