राजधानी में मॉल और मल्टीस्टोरी भवनों पर सख्ती, लिफ्ट सुरक्षा और फायर सिस्टम को लेकर कलेक्टर के बड़े निर्देश

रायपुर: राजधानी रायपुर में बड़े मॉल, मल्टीस्टोरी भवनों और व्यावसायिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों और भवन प्रबंधकों की बैठक लेकर लिफ्ट सुरक्षा, फायर सिस्टम, पार्किंग और वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने साफ कहा कि किसी भी व्यावसायिक गतिविधि से ज्यादा लोगों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति के लिफ्ट में फंसने जैसी घटना में लापरवाही पाई गई तो संबंधित भवन संचालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी मॉल और बड़े भवनों को एक सप्ताह के भीतर लिफ्ट सिस्टम दुरुस्त करने, इमरजेंसी नंबर प्रदर्शित करने और सुरक्षा उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रशासनिक टीमों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर ने फायर सेफ्टी सिस्टम के नियमित परीक्षण और रखरखाव पर भी जोर दिया। साथ ही मॉल्स और व्यावसायिक परिसरों में लोगों के लिए नि:शुल्क पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम की ओर से बड़े संस्थानों को कचरा प्रबंधन और वेस्ट सेग्रीगेशन के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और स्वच्छता के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

{"prefetch":[{"source":"document","where":{"and":[{"href_matches":"/*"},{"not":{"href_matches":["/wp-*.php","/wp-admin/*","/wp-content/uploads/*","/wp-content/*","/wp-content/plugins/*","/wp-content/themes/newsup/*","/*\\?(.+)"]}},{"not":{"selector_matches":"a[rel~=\"nofollow\"]"}},{"not":{"selector_matches":".no-prefetch, .no-prefetch a"}}]},"eagerness":"conservative"}]}