10 महीने से फरार ट्रेलर लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट में पुलिस को बड़ी सफलता

रायगढ़: जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित ट्रेलर लूटकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गोस्वामी (32) निवासी कुसमुंडा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह हुंकराडीपा क्षेत्र में हुए ट्रेलर लूटकांड में वांछित था। मामले में पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। तमनार पुलिस ने पूर्व में भी उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

हाल ही में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कोरबा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी है। गिरफ्तारी के बाद उसे रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेलर लूटकांड में शामिल अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। अभियान के तहत जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

{"prefetch":[{"source":"document","where":{"and":[{"href_matches":"/*"},{"not":{"href_matches":["/wp-*.php","/wp-admin/*","/wp-content/uploads/*","/wp-content/*","/wp-content/plugins/*","/wp-content/themes/newsup/*","/*\\?(.+)"]}},{"not":{"selector_matches":"a[rel~=\"nofollow\"]"}},{"not":{"selector_matches":".no-prefetch, .no-prefetch a"}}]},"eagerness":"conservative"}]}