प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी माताओं का सहारा, आर्थिक मदद से मिली बेहतर देखभाल की ताकत

महासमुंद : मातृत्व के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद देने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले की कई महिलाओं के लिए राहत का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद बच्चों की देखभाल में सहयोग मिल रहा है।

महासमुंद नगर के वार्ड क्रमांक 11 की निवासी पदमनी यादव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पहली संतान के जन्म पर योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चे के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया गया।

इसी वार्ड की मधु यादव को भी योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि मातृत्व के दौरान मिली आर्थिक सहायता से बच्चों की देखभाल और आवश्यक खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिली। उनका कहना है कि इस सहयोग ने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में संबल प्रदान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महासमुंद शहरी क्षेत्र में अब तक सैकड़ों महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। वहीं जिलेभर में हजारों हितग्राही इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हुए हैं।

विभाग का कहना है कि योजना का उद्देश्य गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे गर्भावस्था और शिशु के शुरुआती दिनों में बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकें। योजना के सकारात्मक परिणामों के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

{"prefetch":[{"source":"document","where":{"and":[{"href_matches":"/*"},{"not":{"href_matches":["/wp-*.php","/wp-admin/*","/wp-content/uploads/*","/wp-content/*","/wp-content/plugins/*","/wp-content/themes/newsup/*","/*\\?(.+)"]}},{"not":{"selector_matches":"a[rel~=\"nofollow\"]"}},{"not":{"selector_matches":".no-prefetch, .no-prefetch a"}}]},"eagerness":"conservative"}]}