अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, एक ही दिन में 7 हाईवा जब्त

रायपुर : जिले में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष जांच अभियान के दौरान खनिज विभाग की टीम ने पटेवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत, मुरूम और गिट्टी का परिवहन कर रहे सात हाईवा वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई वाहनों के दस्तावेजों और परिवहन अनुमति की जांच की गई, जिसमें सात हाईवा निर्धारित नियमों का पालन करते नहीं पाए गए।

कार्रवाई के दौरान रेत से भरे पांच हाईवा और गिट्टी परिवहन कर रहे एक वाहन को मौके पर जब्त किया गया। वहीं मुरूम लेकर जा रहे एक अन्य हाईवा को भी पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है, इसलिए ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच और औचक निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति खनिजों के उत्खनन, भंडारण या परिवहन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें👇

5 जून को गुजरात-दमन दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले बढ़ी जागरूकता, देशभर में शुरू हुई हरियाली बढ़ाने की तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *