भारत में जल्द दिख सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा नई तैयारी
नई दिल्ली: देश में जल्द ही ₹100, ₹200 और ₹500 के प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर पॉलीमर नोट्स यानी प्लास्टिक करेंसी को लेकर अपनी पुरानी योजना पर तेजी से काम कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, बढ़ती नकदी मांग और नोटों की जल्दी खराब होने की समस्या को देखते हुए RBI अब ज्यादा टिकाऊ और कम रखरखाव लागत वाले नोटों पर विचार कर रहा है। हाल ही में हुई RBI बोर्ड की बैठकों में इस विषय पर चर्चा की गई है और आने वाले समय में पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि प्लास्टिक नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं
हैं। कई देशों में पहले से ही पॉलीमर करेंसी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे नकली नोटों पर भी काफी हद तक रोक लगी है।
अगर RBI की यह योजना सफल रहती है, तो आने वाले महीनों में भारतीय करेंसी सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
हालांकि, फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

