Screenshot

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक तकनीकों समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और जन-जन संपर्क को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की प्रगति की जानकारी दी।

इसके अलावा पश्चिम एशिया समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। अमेरिकी पक्ष ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और कूटनीति के जरिए वैश्विक संघर्षों के समाधान पर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांतिपूर्ण प्रयासों के समर्थन में खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए शुभकामनाएं भी भेजीं और दोनों नेताओं के बीच लगातार संवाद जारी रहने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *