Breaking : BJP ने कई राज्यों में बदले संगठन के चेहरे, दिल्ली-पंजाब समेत नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए कई राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी इस नई सूची के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बीजेपी ने दिल्ली प्रदेश की जिम्मेदारी हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है। वहीं पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा में अर्चना गुप्ता को पार्टी की नई प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के इस फैसले को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व लगातार राज्यों में संगठनात्मक बदलाव कर नए चेहरों को मौका दे रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए बीजेपी संगठन में सक्रिय और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

