बस्तर की लाइफलाइन बनेगा केशकाल घाट बायपास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

रायपुर/कोंडागांव: बस्तर संभाग की बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास परियोजना को लेकर राज्य सरकार ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के संकेत दिए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय मार्ग पर निर्माणाधीन केशकाल घाट बायपास का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बायपास के दोनों छोरों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केशकाल घाट बायपास केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि बस्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके पूर्ण होने से रायपुर से जगदलपुर के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

308 करोड़ की लागत से बन रहा है बायपास

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे फोरलेन बायपास का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत दो बड़े और दो मध्यम पुलों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केशकाल से सलना तक चल रहे सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वे समीपस्थ बेड़मा गांव में आयोजित जल जीवन मिशन के ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़ें👇

हिमालय की गोद में बसा शिव का रहस्यमयी धाम, जहां आज भी महसूस होती है अद्भुत आध्यात्मिक शक्ति

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *