ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कोतवाली पुलिस की  बड़ी कार्रवाई: श्रीरामनवमी विवाद से जुड़े तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला मार्च 2026 में श्रीरामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। शिकायतकर्ता वैभव ठाकुर ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। इसी बात को लेकर बाद में कुछ युवकों ने उससे विवाद कर मारपीट की।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतवेंदर सिंह उर्फ शुभम भाठिया (28 वर्ष), राकेश उर्फ गोलु महंत (25 वर्ष) और सुनील दास महंत (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध करने के बाद फरार होने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें👇

शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

महादेव का ऐसा पवित्र धाम, जहां पहुंचने के लिए करनी पड़ती है कठिन यात्रा, फिर भी उमड़ती है भक्तों की भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *